लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि विपणन सहायता योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर चार मार्च को गोला क्षेत्र के कुंभी ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक व युवतियां, पालीटेक्निक, आईटीआई से प्रशिक्षित युवा व परंपरागत कारीगर इस शिविर में शामिल हो सकते हैं। उनको व्यवसाय शुरू करने, विभाग की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने सभी से समय से पहुंचकर शिविर में प्रतिभाग करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.