घाटशिला, दिसम्बर 23 -- घाटशिला। झारखंड नवनिर्माण अभियान की ओर से 24 दिसंबर 2025 को पेसा अधिनियम की 29वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के समक्ष किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुंदरनगर में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड नवनिर्माण अभियान के अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि पेसा नियमावली लागू होने से ही जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर विराम लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत गांवों को आत्मनिर्भर बनने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम सत्ता के विकेंद्रीकरण का एक आदर्श मॉडल है, लेकिन जब तक गां...