भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की प्राचीन संस्था एक दिल समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनिहारी टोला स्थित राणी सती शिवालय से गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बारात में भगवान शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, नटराज और भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां के साथ भूत-प्रेत की सजीव प्रस्तुति शामिल रहीं। वहीं बंगाल के ढाक-नगाड़े, शहर की कई बैंड पार्टियां, रंग-बिरंगी लाइट, घोड़े और बैलगाड़ी बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बारात चुनिहारी टोला से निकलकर कोतवाली चौक, एमपी द्विवेदी रोड, स्टेशन चौक, सूजागंज बाजार होते हुए वैरायटी चौक पहुंची। जहां स्थित दुग्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के बीच वरमाला की रस्म हुई। इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इ...