विधि संवाददाता, जनवरी 19 -- बिहार के पटना हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई का रिकॉर्ड बन गया। जस्टिस आरपी मिश्रा की एकलपीठ ने शराबबंदी कानून से संबंधित 510 केस की एक दिन में सुनवाई कर हाई कोर्ट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। अब तक एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में केस पर सुनवाई पहले कभी नहीं हुई थी। इससे पहले 500 से कम मामलों की सुनवाई का रिकॉर्ड है। जस्टिस आरपी मिश्रा के न्यायकक्ष में सोमवार को 510 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। सभी केस को सुनवाई के लिए पुकार लगाई गई। जिस केस में वकील नहीं आए, उसे अगले दिन के लिए रखने का आदेश जारी किया गया। वहीं जिस मामले में अधिवक्ता उपस्थित हुए, उन सभी 475 केसों को सुनवाई कर उन्हें निष्पादित किया गया। केसों के निष्पादन में बिहार सरकार की ओर से सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) चौबे जवाहर, रेणु कुमारी और नित्या न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.