जमशेदपुर, फरवरी 12 -- उत्तरी भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर खत्म होने लगा है। मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान एक दिन में ही 3.4 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार की सुबह अन्य दिनों से कम ठंड थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। वहीं, दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी हल्की वृद्धि होने का अनुमान है। बुधवार तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.