भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आयुष्मान कार्ड बनाने में भागलपुर जिला एक बार फिर से पूरे बिहार में अव्वल आया है। शुक्रवार को जिले में कुल 20387 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना। इनमें से 9301 लोगों का कार्ड अप्रूव हो गया तो वहीं 64 लोगों का आवेदन रिजेक्ट तो 11019 लोगों का कार्ड बनना बाकी है। वहीं इस मामले में मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर तो कटिहार तीसरे स्थान पर रहा। कटिहार में 18702 लोगों का कार्ड बनने के लिए आवेदन अपलोड हुआ। इनमें से 10351 लोगों का आवेदन अप्रूव तो 35 का आवेदन निरस्त हुआ, जबकि 8312 लेागों का आवेदन प्रक्रिया में है। इस मामले में किशनगंज आठवें, पूर्णिया नौवें, अररिया 11वें, बांका 19वें, मधेपुरा 20वें, जमुई 22वें, सुपौल 24वें, खगड़िया 25वें, सहरसा 26वें, मुंगेर 31वें व लखीसराय जिला 37वें स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर सिविल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.