फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद अब नोटिस चरण शुरू हो रहा है। इसको लेकर कलेक्ट्रट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैठक करते हुए बताया कि एक दिन में 150 नोटिस जारी हो सकेंगे और किसी भी व्यक्ति को तीन बार बुलाया जा सकेगा। नोटिस प्राप्तकर्ता का नाम और संबंध का उल्लेख भी पोर्टल पर होगा। प्रपत्रों का रिकार्ड भी लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर का जो अभियान चला उसमें वर्ष 1985 से पहले जन्मे व्यक्तियों को अपने संबंधियों का इपिक नंबर लिखना था। सन 1985 के बद जन्मे व्यक्तियों को आधार या अन्य वांछित 13 प्रपत्र में कोई पहचान का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना था। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में एआरओ, आरओ दंडाधिकारी होंगे। यहां पर अपील हो सकेगी। बीएलओ सत्यापन के लिए ओरि...