शामली, फरवरी 19 -- जिले में मौसम ने एक ही दिन में करवट बदल ली। बुधवार को जहां दिनभर धूप न निकलने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा था, वहीं गुरुवार को तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। दिनभर धूप नहीं निकलने से बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मिली थी। बुधवार को दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। धूप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.