रामपुर, अक्टूबर 29 -- सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक कम हो गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे दिन भी लगातार वातावरण में धुंध छाई रही और धूप के दर्शन नहीं हो सके। मौसम में दो दिन से बदलाव हो रहा है। दिन के वातावरण में धुंध छाए रहने से आसमान में बादलों जैसा मौसम लग रहा है। वहीं दूसरी ओर तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगा है। मंगलवार को सुबह व शाम के समय में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। लोगों ने पूरे बांह के कपड़े पहने। मौसम परिवर्तन की वजह से शहर के बाजार पर भी असर पड़ा और दिन में बाजार में रौनक कम देखी गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। नवंबर माह में तापमान के 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। - गर्म ...