संवाददाता, फरवरी 1 -- यूपी के शामली में विद्युत विभाग के कर्मचारी का पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालने पर दो बार चालान कर दिया। इसससे क्षुब्ध विद्युतकर्मी टीम के साथ बिडौली पुलिस चौकी पहुंचा और वहां बिना बिना परमिशन के चल रहा विद्युत कनेक्शन काट दिया। इससे चौकी का कार्य प्रभावित हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल चौकी पर विधिवत विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दिया। बुधवार को विद्युत विभाग के लाइनमैन आशु बाइक पर सवार होकर बिडौली क्षेत्र में कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस चेकिंग कर रही थी। विद्युतकर्मी आशु बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था तो पुलिस ने चालान कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने लाइनमैन का आते और जाते समय दो बार चालान किया। यह भी पढ़ें- UP Top News: अग्निवीरों को परिवहन विभाग में नौकरी, शिक्षकों का होगा एरियर...