गंगापार, दिसम्बर 24 -- जीएस अकैडमी धरवारा में बुधवार को एक दिन पूर्व क्रिसमस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर परी सिंह, आयुष मौर्या, रौनक तिवारी, सौम्या कुशवाहा, रागिनी, शिक्षा मिश्रा, शिवम निषाद, नितिन तिवारी सहित छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विष्णु गोपाल पाण्डेय सहित सभी अध्यापकगण व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...