फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- फिरोजाबाद। प्री बोर्ड परीक्षा में हाथवंत ब्लॉक के एक कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को ही प्री बोर्ड परीक्षा करा ली। वहीं परीक्षा के फोटो भी सोशल मीडिया पर जारी हो गए। इसे शिक्षाधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण तलब किया है। शनिवार से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी थी, लेकिन हाथवंत के पोपगढ़ में स्थित महाराज सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा तय तिथि से एक दिन पूर्व नौ जनवरी को ही संपन्न करा ली। इसके साथ में सेल्फ फाइनेंस ग्रुप पर परीक्षा की फोटो भी डाल दी। विभाग द्वारा जारी स्कीम से इधर प्री बोर्ड परीक्षा कराने का मामला जब सामने आया तो विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया। श...