कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चकेरी एयरपोर्ट से शनिवार को तीनों फ्लाइटें आईं और गईं। दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट समय से 15 से 35 मिनट देरी से आकर गई। बेंगलुरु फ्लाइट से सबसे अधिक 423 यात्री आए और गए। तीनों फ्लाइटों से 1018 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 26 बच्चे भी शामिल रहे। पिछले करीब 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब तीनों फ्लाइटों का आवागमन हुआ। दोपहर करीब दो बजे पार्किंग में 200 से अधिक कारें एक साथ खड़ीं नजर आईं। मुंबई और दिल्ली फ्लाइट के समय एक अतिरिक्त गेट भी खुला था। ताकि यात्री आराम से चेकइन कर फ्लाइटों तक पहुंच सके। मुंबई फ्लाइट से जाने वाले रोहित बाथम और उनकी पत्नी राखी ने बताया कि कई दिनों से फ्लाइटों के निरस्त होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। इस वजह से घर से बड़ा डरते हुए निकल रहे थे। फ्लाइट पर जब सवार हो गए तब राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.