नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के प्रदूषण स्तर में एक दिन पहले हुए सुधार के अगले दिन फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता 303 अंक दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता 218 के अंक पर था। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में 155 अंकों का सुधार हुआ था। दिल्लीवाले 14 अक्तूबर के बाद से ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन 30 अक्तूबर को प्रदूषण इस मौसम में सबसे भयावह स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 के अंक पर दर्ज किया गया था। जबकि, दिल्ली के आठ इलाके ऐसे रहे थे जहां का सूचकांक 400 के अंक को पार करके गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.