महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बनी पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनरा की छात्रा संजीवनी को यंग हेल्प फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट महराजगंज की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीवनी ने अपने अनुभव को साझा किया और भविष्य में बड़ा अफसर बनकर देश की सेवा और गरीबों की मदद करने की बात कहीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल ने कहा कि यंग हेल्प टीम समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव कमलेश वर्मा ने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ता है। समाज में लड़के और लड़की के बीच की असमानता को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बेटियों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाना आवश्यक है, क्योंकि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.