दरभंगा, दिसम्बर 26 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। गत गुरुवार को धूप खिलने के बाद शुक्रवार को जिले में फिर से सुबह से रात तक घना कुहासा छाये रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। घने कोहरे के कारण आवागमन पर सबसे अधिक असर देखा गया। ट्रेनों के अलावा कई बसें विलंब से दरभंगा पहुंची। शुक्रवार को जिले का अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने के कारण एनएच 27 सहित ग्रामीण सड़कों पर काफी कम संख्या में वाहन चले। बर्फीली हवा के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। तेज पछिया हवा के साथ बढ़ रही कनकनी से दिन और रात का अंतर समाप्त हो गया। 25 दिसंबर को दिनभर धूप की गर्मी से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को मौसम का नजारा ही बदल गया। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ घने कुहासे से दिन और रात का अंतर ही मिट गया। दरभंगा जंक...