बदायूं, जुलाई 21 -- बदायूं,संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिल में सुधार समेत अन्य बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए मेगाकैंप 22 जुलाई को भी लगेगा। शासन के निर्देश पर 17 जुलाई से मेगाकैंप का तीन दिवसीय आयोजन किया गया था। शनिवार को कैंपों की अवधि समाप्त हो रही थी, लेकिन उपभोक्ताओं की मेगाकैंपों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने इसे 21 एवं 22 जुलाई दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मेगाकैंपों में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य बिजली से संबंधित कार्यों की शिकायत प्राप्त कर उपभोक्ता की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि बिल सुधार कैंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.