प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। नगर निगम के अधिनियम के अनुसार जल मूल्य लेने की कवायद एकबार फिर शुरू हुई है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शहर के भ‌वनस्वामी गृहकर के तरह निर्धारित जल मूल्य देंगे। भ‌वनों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर वार्षिक मूल्यांकन का 12.30 प्रतिशत जल मूल्य लागू करने के लिए मिनी सदन में फिर से प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन से संकल्प पारित होने के बाद शहर के सभी भवनस्वामियों के उनके भवनों के वार्षिक मूल्यांकन का 12.30 प्रतिशत जल मूल्य देना होगा। पार्षदों ने गुरुवार को नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को नगर निगम अधिनियम के अनुसार जल मूल्य लेने को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेने के बाद नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ विस्तृत वार्ता की। वार्ता के बाद पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त ने सदन में प्रस्ताव रखने का सुझाव दिया है। प...