भदोही, नवम्बर 9 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वहिदा मोढ़ एवं जिला सीमा पर शनिवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन वाहनों का चालान करते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। चेकिंग अभियान से बाइक-कार सवारों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष ऊंज विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यातायात माह के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम का पालन जरूर करें। वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। बिना हेलमेट के बाइक कदापि नहीं चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...