पलामू, जनवरी 11 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कंपनी ने अभियान चलाई। इस क्रम में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले एक दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी कराई है। छतरपुर के विद्युत कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शहर के मेन बाजार, अररुआ एवं ग्रामीण क्षेत्र के ढाब व सेमरबार में छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि कुल तीन लाख अड़तालीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...