भोपाल, फरवरी 23 -- भोपाल में 10वीं कक्षा के छात्र को चाकू गोदकर बरहमी से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महज 30 सेकेंड में छात्र को 27 बार चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया। यही नहीं आरोपी ने ही कथित तौर पर घटना की सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजधानी में हुई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। आरोपी ने इस हमले को एक स्नूकर क्लब में अंजाम दिया जो कि टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक पर है। दरअसल पीड़ित स्नूकर क्लब में दोस्त संग खेल रहा था तभी दो आरोपी भी वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद वे हमला शुरू कर देते हैं। खुद को बचाने में जुटा पीड़ित इस दौरान बुरी तरह से घायल हो जाता है। इस दौरान उसकी दो उंगलियां भी कट गईं और कलाई पर भी 10 जगह घाव हैं। यही नहीं उसके कंधे और पीठ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.