जौनपुर, फरवरी 19 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। लगधरपुर-नेवढ़िया मार्ग पर हो रहे मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम धनेथू, चुपेपुर, तिलंगा समेत आसपास के गांवों के लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ नई गिट्टी डालकर रोलर चलाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ की पुरानी परत और गिट्टियां उखड़ रही हैं। इससे सड़क की हालत सुधरने के बजाय और खराब होती दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पहले से ही जर्जर स्थिति में था और जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे। मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन कार्य की धीमी गति और असमान सतह देखकर लोग असंतुष्ट हैं। रोहित पटेल, सूरज पटेल, अजय पटेल, धर्मेंद्र, नारायण पटेल, सुनील, अजय मौर्य और सुखराम मौर्य समे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.