देवरिया, फरवरी 7 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। करूअना- सलेमपुर मार्ग का दुर्भाग्य उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है जैसे तैसे पांच साल में सड़क पूरी हुई तो दूसरी तरफ से टूटने लगी है विभाग सड़क की पैचिंग और लेन मार्किंग में जुटा है। 2021 में करूअना से मगहरा होते हुए सलेमपुर तक जाने वाली इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ। विभागीय लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क निर्माण की रफ्तार सुस्त पड़ गई। 2023 में जैसे-तैसे करूअना से ब्रम्हचारी मोड़ तक करीब 3700 मीटर पिच हुई। उसके बाद ठेकेदार काम छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद डेढ़ साल तक काम बंद रहा। विधायक दीपक मिश्र शाका के अथक प्रयास से सड़क का दोबारा टेंडर हुआ और 2025 में साल बीतते-बीतते सड़क निर्माण पूरा हो सका। सड़क बनने के बाद लोगों के बेहतर यातायात की उम्मीद जगी, लेकिन दूसरे सिरे पर सड़क टूटने से लोगों की उम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.