महाराजगंज, मई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा गांव में एक ही परिवार में गम और खुशी की अनोखी कहानी देखने को मिली। गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ, वहीं शुक्रवार की रात उसकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। सोनू यादव अहिरौली बारात गया था। वापसी के दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार था। बाइक वह खुद चला रहा था। सिन्दुरिया के पास दूल्हे को ले जाने वाले रथ से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायल हो गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू के पिता लाल साहब यादव ने भारी मन से पुत्र का अंतिम संस्कार किया। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ था। इसी दिन सोनू की पत्नी सत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.