आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। गुरुवार को भी जिले में भीषण तपिश और गर्मी का दौर जारी रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तपन पर इसका कोई असर नजर नहीं आया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। पूरा वातावरण धधकता रहा। जिसके चलते लोग बेहाल नजर आए। जिले में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिन से पारा लगातार 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। धूप इस कदर तेज हो रही है कि सुबह आठ बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भीषण गर्मी और तपन से ऊपरी मंजिल के कमरे भट्ठी की तरह धधक रहे थे। दोपहर के समय घरों से बा...