नई दिल्ली, फरवरी 6 -- MRF Ltd Share: टायर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी एमआरएफ लिमिटेड (MRF Limited) के शेयर में आज शुक्रवार को बंपर तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट तक यानी करीबन 15,000 रुपये तक चढ़ गए और 149000 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे और डिविडेंड की घोषणा है। बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जिसका असर सीधे शेयर बाजार में देखने को मिला। मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और बढ़ती कमाई ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।68% बढ़ा एबिटा अगर कंपनी की कमाई की बात करें तो दिसंबर तिमाही में एबिटा में साल-दर-साल 68% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। पिछले साल इसी तिमाही में एबिटा Rs.834 करोड़ था, जो अब बढ़कर Rs.1,399 क...