नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Gold Silver Price 1 April: फरवरी और मार्च के बाद अप्रैल में भी सोने की उड़ान जारी है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन आज 1 अप्रैल को सर्राफा बाजारों में बिना जीएसटी 24 कैरेट गोल्ड 1802 रुपये महंगा हो गया। सोने ने आज नए ऑल टाइम हाई 90966 रुपये प्रति ग्राम के रेट से नए वित्त वर्ष की शुरुआत की है। दूसरी ओर, चांदी के रेट में 1060 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव अब एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आज चांदी 99832 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। ये रेट बिना जीएसटी के हैं। अगर 3 पर्सेंट जीएसटी जोड़ लें तो आज सोने के भाव 93694 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के 102826 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रहे हैं। इस साल अबतक सोने के रेट में 15226 रुपये और चांदी के भाव में 13815 रुपये का उछाल आया है। सर्राफा बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.