पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के कांदू मोहल्ला और गुहरा से क्रमश: पत्थर से कूचा हुआ और जलाकर फेंका हुआ दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका सामने आई है। मेदिनीनगर शहर थाना और चैनपुर थाना की पुलिस क्रमश: कांदू मोहल्ला और गुरहा मोहल्ला से शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। शुक्रवार की शाम तक दोनों में से किसी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मेदिनीनगर टीओपी-2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कांदु मोहल्ला में रेलवे लाइन किनारे एक झाड़ी से पत्थर से कुचला शव हुआ बरामद किया गया है। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीर...