बुलंदशहर, फरवरी 1 -- ग्राम औलेढ़ा निवासी एक व्यक्ति के द्वारा एक महिला को जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले जमीन महिला को बेच दी, उसके बाद वही जमीन आरोपी ने अपनी पत्नी को दान में लिख दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम गांव कोटा निवासी महिला जयपति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 1 अगस्त 2025 को गांव औलेढ़ा के प्रवीण कुमार से 19 लाख रुपये में एक जमीन खरीदी थी। यह रकम प्रवीण के खाते में ट्रांसफर की गई थी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक इस सौदे में गांव बिसाइच निवासी कृष्णपाल आदि गवाह थे। आरोप है कि 20 अगस्त 2025 को प्रवीण ने वही बेची गई जमीन अपनी पत्नी परमिला के नाम दान-विलेख कर दी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, इस दान-विलेख पर भी कृष्णपाल ...