कुशीनगर, दिसम्बर 30 -- कुशीनगर। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेश पर शीतलहर व घना कोहरा को देखते हुए यूपी बोर्ड से संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त व सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद किया गया है। इस दौरान स्कूलों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.