फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। भीषण सर्दी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसे देखते हुए शासन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में एक जनवरी तक का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बीते दिनों मुख्यमंत्री के आदेश पर लिया गया है। इसके बाद 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि इसका निर्णय जिला स्तर पर बाद में लिया जाएगा। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सभी बोर्डों (आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड) के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। शीतकालीन अवकाश की घोषणा बाद में की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...