छपरा, दिसम्बर 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से विभिन्न गाड़ियों के निरस्तीकरण करने का फैसला लिया गया है । वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 55122 सीवान-समस्तीपुर सवाड़ी गाड़ी 26 से 1 जनवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 55056 गोरखपुर -छपरा सवाड़ी गाड़ी 25से 31 दिसंबर तक निरस्त है।गाड़ी संख्या 55055 छपरा-गोरखपुर सवाड़ी गाड़ी 25 से 31 तक निरस्त रहेगी। शिक्षक हत्याकाण्ड के एक अभियुक्त गिरफ्तार छपरा ,हमारे संवाददाता। पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गाँव में एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके द्वारा कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू के साथ मिलकर जघन्य अपराध किया गया था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईक...