मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- बुधवार को सैनी धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सैनी संगठन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद सैनी एवं उत्तर प्रदेश के महामंत्री सतेंद्र सैनी, जिला महामंत्री मुखिया बृजपाल सैनी, उपाध्यक्ष राकेश सैनी, डॉ शीशपाल सैनी, डॉ शेखर सैनीआदि पदाधिकारीयो ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर स्थित रामलीला टिल्ला के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा सैनी की जयंती के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली राज्य, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यो से कैबिनेट मंत्री, सांसद, एमएलसी, विधायक आदि समाज के दिग्गज नेता कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विख्यात आचार्यों द्वारा 1100 मत्रों के जाप से महायज्ञ म...