अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़। नववर्ष 2026 के पहले दिन 1 को श्री सालासर बालाजी मंदिर ग्राम खेड़िया, मथुरा रोड पर भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इस दौरान ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री सालासर बालाजी मंदिर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को सुबह 6:30 बजे से गिलहराज जी मंदिर अचल ताल से भक्तगण ध्वज लेकर हनुमान जी का गुणगान करते हुए पद यात्रा करेंगें, जो श्री सालासर बालाजी मंदिर पर पूर्ण होगी। उसके बाद 11 बजे से मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठा का पाठ व भजन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा व भक्तों के लिए पूजा-अर्चना हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.