लखनऊ, जनवरी 16 -- -'ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत: मुख्यमंत्री -ओडीओपी की तर्ज पर जमीनी स्तर पर लागू होगी ओडीओसी, निर्माताओं, कारीगरों व हलवाइयों को मिलेगी स्थायी आजीविका: मुख्यमंत्री -गुणवत्ता, स्वच्छता, फूड सेफ्टी और जीआई टैगिंग सर्वोच्च प्राथमिकता; युवाओं की पसंद के अनुसार स्वाद में नवाचार पर ज़ोर -ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग के स्तर पर सरकार करेगी प्रोत्साहित -पारंपरिक व्यंजनों को ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जोड़ेगी सरकार लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण खान-पान परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में 'एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी)' योजना के शुभारंभ का निर्णय लिया है। ब्रांड यूपी को सशक्त बनाने में एक जनपद-ए...