चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन इंटरमीडिएट में ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। जिसमे एक छात्रा अनुपस्थित रही। जिले के दो केंद्रों में परीक्षा हुई। चम्पावत में शनिवार को उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि पहले दिन इंटर में ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए भिंगराड़ा और खेतीखान जीआईसी को केंद्र बनाया गया था। बताया कि जीआईसी भिंगराड़ा में 21 बालक और 31 बालिका समेत कुल 53 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से एक छात्रा ने परीक्षा नहीं दी। खेतीखान जीआईसी में पंजीकृत एकमात्र बालिका ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...