बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह 'संकल्प रंगोत्सव' का समापन रविवार की रात 'चरणदास चोर' नाटक की प्रस्तुति से हुआ। कहानी एक ऐसे चोर की जो अपने प्राण त्याग देता है लेकिन गुरु को दिया अपना वचन नहीं तोड़ता। हल्की-फुल्की गुदगुदाहट के साथ शुरू यह नाटक जैसे-जैसे आगे बढ़ा, दर्शकों के चेहरे का भाव बदलता चला गया। आखिरी में कलाकारों की प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक अपनी कुर्सियों से उठ गए। पार्श्व में बजते गीत 'एक चोर ने रंग जमाया रे सच बोल के..' से जब नाटक खत्म हुआ तो देर तक तालियां बजती रहीं। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संकल्प' के 20वें वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के आखिरी दिन की शुरुआत मंजय सिंह की ग़ज़ल गायकी से हुई। ...