बलरामपुर, मई 31 -- ललिया, संवाददाता। हर्रैया सतघरवा के ब्लाक मुख्यालय शिवपुरा में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की भारी कमी है। यहां सिर्फ एक चिकित्सक की तैनाती है जिनके पास अधीक्षक का भी प्रभार है। तराई क्षेत्र की पांच लाख से अधिक आबादी के इलाज का भार इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर है। इस सीएचसी पर प्रतिदिन 250 से 300 तक मरीज ओपीडी में आते हैं। चिकित्सकों के न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें बेवजह मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तराई क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण अस्पताल में तत्काल प्रभाव से चिकित्सकों की तैनाती करानी चाहिए, जिससे लोगों को लाभ मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा जिले के तराई क्षेत्र में स्थित है। तराई की आबादी पांच लाख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.