घाटशिला, अगस्त 25 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह उल्दा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र भगवान भरोसे ही चल रहा है। यह केंद्र 7 दिन में मात्र 1-2 दिन ही खुला रहता है। इससे मरीजों को कई बार केंद्र बंद देखकर वापस घर लौटना पड़ता है। इस मामले में केंद्र के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वह 5 आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र के चार्ज में हैं। इसमें पूर्वी सिंहभूम में ग्वालकांटा और गालूडीह है, वहीं पश्चिमी सिंहभूम में वरकेला, कुसमुंडा और औरंगा केंद्र है, जहां जाकर उन्हें मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से कोई आने-जाने की सुविधा भी नहीं दी गई है। कई बार तो मरीजों का गुस्से को भी झेलना पड़ता है। 5 जगह डिपुटेशन होने से हर जगह बारी-बारी से जाना पड़ता है। इससे कई जगह आयुर्वेदिक केंद्र बंद होने से मरीज वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा विगत 15 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.