रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने एक चरण में चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय के बाद चुनाव कराया जा रहा है। ऐसे में सभी जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे आपस में जल्द बैठक कर समन्वय बनाकर सूची जारी करें और आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ें। कैलाश यादव ने कहा है कि राजद महागठबंधन सरकार में शामिल है। नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, फिर अगर सभी सहयोगी दल समन्वय और सम्मान के साथ कुछ बातें बढ़ाएंगे तो राजद को परहेज नहीं है। हालांकि राजद अपनी तैयारी भी मजबूती से कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...