नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड करने की घटना सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से एक शख्स ने आत्महत्या के लिए छलांग लगा दी। सोमवार दोपहर शख्स मेट्रो स्टेशन से नीचे कूद गया, लेकिन उससे पहले वह करीब एक घंटे तक मेट्रो स्टेशन की रेलिंग पकड़कर लटका रहा। बताया जाता है कि इस शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक के छलांग लगाने से पहले ही मेट्रो पुलिस और प्रशासन की की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस समेत मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर काफी देर तक शख्स को छलांग नहीं लगाने के लिए समझाने की कोशिश की लेकिन अंत में उसने सबकी बात को नकारते हुए छलांग लगा दी। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे घायल हालत में तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.