अररिया, जनवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई क्या बंद हुई, शिक्षकों के पर निकल आए। स्थिति ये कि सरकारी निर्देश के बावजूद शिक्षक न केवल निर्धारित समय से काफी देर से स्कूल पहुंच रहे हैं बल्कि तुरंत वापस भी लौट रहे हैं। चूंकि अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑन लाइन हाजिरी बन रही है। इसके बावजूद शिक्षकों का इस तरह का दुस्साहस समझ से परे है। मिली जानकारी के अनुसार 9.30 बजे सुबह से शाम चार बजे स्कूलों में शिक्षकों को रहने का समय निर्धारित है। चाहे बच्चे स्कूल आए या नहीं। यही नहीं ई शिक्षा पोर्टल पर स्कूल आने पर 'इन' और जाने से पहले 'आउट' करने का भी विभागीय निर्देश निर्देश है। लेकिन ई शिक्षा एप पोर्टल की जांच में यह खुलासा हुआ कि आठ जनवरी को जिले के 76 गुरूजी समय के बाद स्क...