महाराजगंज, सितम्बर 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर क्षेत्र में शनिवार को दो नन्हीं स्कूली छात्राओं के एक साथ गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। नगर चौकी पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुट गई। एक घंटे के अंदर दोनों बच्चियां मिल गईं। इससे पुलिस व परिजनों के चेहरे पर सुकून लौटी। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियां स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने सहेली के घर चली गई थीं। नगर के सुभाषनगर वार्ड की दो छोटी बच्चियां नगर चौकी के समीप एक स्कूल में कक्षा एक व दो की छात्रा हैं। शनिवार को दोनों स्कूल आईं, लेकिन छुट्टी होने के डेढ़ घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन शुरू करते हुए अपराह्न साढ़े तीन बजे नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। दो नन्हीं बच्चियों के गायब होने की सूचना से पुलिस भी हरकत में आ गई। नगर चौकी के आसपास के मोहल्ले में तलाश शुरू हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.