वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 31 -- यूपी में आगरा के ग्वालियर हाईवे पर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। आगरा से ग्वालियर तक 88 किमी की दूरी करीब एक घंटे में तय होगी। इससे पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश का सीधा जुड़ाव होगा। आगरा के 14 गांव, धौलपुर के 30 और मुरैना के गांव भी इसमें शामिल होंगे। इस साल इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि सितंबर-2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की गई। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक आठ बार टेंडर की समय सीमा बढ़ाई गई थी। 13 मार्च को फाइनेंशियल बिड खोली गईं थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.