विशेष संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी में मौसम का कहर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा। हैदराबाद की फ्लाइट कम दृश्यता के कारण करीब चार घंटे देरी से पहुंची। हवाई जहाज खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने से पहले लगभग एक घंटे तक हवा में मंडराता रहा। इसके बाद फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जब दृश्यता में सुधार हुआ, तब फ्लाइट आगरा पहुंच सकी। वहीं अन्य फ्लाइटें भी एक-एक घंटे की देरी से आ सकीं। हैदराबाद से आगरा आने वाली फ्लाइट संख्या 6E931/932 को सुबह 11:50 बजे पहुंचना था। हवाई जहाज दोपहर 12 बजे से हवा में मंडराता रहा। इस दौरान उसने कम से कम 5 से 6 चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण ग्रीन सिग्नल नहीं मिल सका। इसके चलते फ्लाइट को भोपाल के लिए डायवर्ट करना पड़ा। सभी यात्री भोपाल पहुंच गए। यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.