वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे के चलते रविवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट दृश्यता काफी कम रही। इससे विमानों के संचालन पर खासा असर पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर सुबह 9.40 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। दृश्यता सामान्य नहीं होने से विमान लगभग हवा मे एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसपर चालक दल ने नजदीकी लखनऊ एटीसी से संपर्क कर वाराणसी मे दृश्यता कम होने का हवाला देते हुए विमान उतारने की अनुमति मांगी। विमान को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...