जमुई, जुलाई 19 -- जमुई । निज संवाददाता सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन प्रतिदिन बेपटरी होता जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा अक्सर मरीज और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला शुक्रवार की शाम का है जब पूरा अस्पताल परिसर 1 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। ताजूब की बात तो यह है कि जानकारी के बावजूद जिम्मेवार लापरवाह बने रहे। 1 घंटे तक सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष सहित पूरा अस्पताल घनघोर अंधेरे में डूबा रहा जिस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही निगरानी की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दो पदाधिकारियों के मेडिकल जांच के लिए जब सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें भी अंधेरे के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि शॉर्ट सर्किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.