पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- पूरनपुर। दो दिन के बाद निकली धूप ने कुछ देर राहत के बाद गलन बढ़ा दी। बाजार में रौनक के बाद फिर सन्नाटा छा गया। लोग ठंड से बचाव के इंतजाम ढूंढते नजर आए। दिसंबर का महीना आधा गुजरने के बाद ठंड ने अपना प्रकोप दिखाया। दो दिन से घना कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इससे बाजार में भीड़ कम हो गई थी। गुरुवार को सुबह से ही बिना धूप के ठंडी हवाओं ने लोगों के कांपने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद एक घुंटे की धूप निकली। इससे लोगों को राहत मिली। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई। लोगों ने जमकर खरीददारी की। कपडों की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। धूप जाने के बाद फिर गलन बढ़ गई। सड़कों पर दिन ढलते ही कोहरा छा गया। लोग ठंड से बचाव के लिए आग और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में प्रसूताओं के पास ठंड से बचाव के लिए हीटर चलाने पड़े।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.