लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- सोमवार को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिल गई। सोमवार दोपहर झमाझम एक घंटे हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं तापमान 6 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव हो गया। शहर की कई मुख्य सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहा। बारिश के बाद शहर की बाजारों में सन्नाटा छा गया। वही शहर के निचले इलाकों में घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रहे। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में तक बारिश के आसार है। बताते चले जिले में लगभग 1 सफ्ताह से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक डर किया जा रहा था, सोमवार हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.