लखीसराय, जनवरी 6 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित बड़ी मां दुर्गा स्थान मंदिर के एक गुंबद के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। पुजारी अंशु पांडेय ने इसकी जानकारी दी। अभी चार गुंबद का निर्माण होना है। इस भव्य मंदिर के निर्माण पूरा होने के बाद गुंबद का निर्माण कार्य बाकी था। गुंबद निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता है। अब इस मंदिर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...